सीतापुर | शादी का प्रलोभन देकर युवती का दुष्कर्म करने वाले एक युवक को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। करीब छह माह पहले युवती किसी कार्य से गुतूर्मा आई थी, जहां उसकी मुलाकात अक्षय बड़ा से हुई। जान-पहचान जल्द ही प्रेम संबंधों में बदल गई। आरोप है कि अक्षय ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब भी विवाह का दबाव बनाया तो आरोपी बहानेबाजी कर बात टालता रहा। तब पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। सीतापुर पुलिस ने मामले में आरोपी अक्षय बड़ा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


