शंकरगढ़ | शंकरगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद पर अनुरंजन यादव की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा होते ही युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अनुरंजन यादव ने क्षेत्रीय विधायक, पार्टी नेतृत्व और सभी वरिष्ठ व जूनियर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। मंडल स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।


