बालोद | ग्राम नेवारीकला में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गलियों की नालियां जाम हो गई हैं, जिससे पानी का बहाव रुक गया है और गंदा पानी जमा होने लगा है। नालियों में सड़न के कारण आसपास बदबू फैल रही है। वहीं गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। जल्द नालियों की सफाई कराकर राहत दिया जाए।


