कासं|सवाईमाधोपुर राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय सवाई माधोपुर द्वारा दशहरा मैदान में खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी कजोड़मल थे, जिन्होंने स्वास्थ्य में खेलों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन क्रिकेट मैच सेमेस्टर छह, सेमेस्टर तीन के बीच खेला गया। रस्साकशी में पांचवें सेमेस्टर ने प्रथम सेमेस्टर को शिकस्त दी। छात्राओं की रस्साकशी में सेमेस्टर प्रथम ने सेमेस्टर तृतीय को हराया। खेल सप्ताह का समापन 28 फरवरी को होगा।


