सवाईमाधोपुर| एसीबी जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर इकाई ने सवाईमाधोपुर बीडीओ जगदीश प्रसाद मीणा को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई टोंक, जयुपर व कोटा एसीबी की टीम ने की थी। एएसपी भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार को आरोपी को एसीबी कोर्ट भरतपुर में पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को 10 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। एसीबी आरोपी से मामले में पूछताल करेगी।


