जगदीश शर्मा पेंशनर कर्मचारी संघ खानपुर के अध्यक्ष निर्वाचित

खानपुर| कृषि उपजमंडी समिति खानपुर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक कालीतलाई धाम में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कृषि उपज मंडी पेंशन कर्मचारी संघ खानपुर का गठन किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से जगदीश प्रसाद शर्मा को संघ का अध्यक्ष चुना। निर्णय लिया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की रक्षा के लिए मंडी प्रशासन के साथ पत्राचार एवं आवश्यक वार्ता अध्यक्ष के माध्यम से की जाएगी। बैठक में पारित प्रस्ताव की सूचना निदेशक, कृषि विपणन विभाग राजस्थान, जयपुर को प्रेषित कर दी गई है। साथ ही उपनिदेशक कृषि विपणन विभाग खंड कोटा, सचिव कृषि उपज मंडी समिति खानपुर को भी प्रतिलिपि भेजी गई है। बैठक में रमेश कुमार डेहरा, सूरज प्रकाश शर्मा, कैलाश लाल फागना, कालूलाल मीणा, रतनलाल वाल्मीकि, मूली बाई सहित सदस्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *