कन्हैयाराम बने सतगुरू मात्रंग ऋषि नवल धर्मसभा जिलाध्यक्ष

झालावाड़| अखिल भारतीय सतगुरू मात्रंग ऋषि नवल धर्मसभा शाखा झालावाड़ की बैठक जयराज पार्क में हुई। बैठक में कन्हैयाराम को धर्मसभा की जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सदस्यों ने उनका स्वागत किया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कन्हैयाराम को माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर बधाई दी गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर आचार्य घांसीराम लोहरा, देवीराम बेनीवाल, राधेश्याम डागर, मेहंतकमल लोहरा, भंवरलाल धुलिया, दिलीप कलोसिया, रामप्रकाश वर्मा, रामू चौहान, बंटी संगत, अखराज संगत, नरेंद्र संगत, रामू लोहरा, दिनेश सारवान, राजूलाल नरवाल, कपिल संगत और जगदीश संगत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *