झुंझुनूं | स्वच्छ भारत मिशन को लेकर नगर परिषद सभागार में बैठक हुई। जिसमें कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग व न्याय मित्र केके गुप्ता शामिल हुए। बैठक में नगर परिषद के कार्मिकों व अधिकारियों को जिम्मेदारी समझ कार्य करने की बात कही गई। निकाय अधिकारियों के कार्यों पर निगरानी रखने, घर से कचरा संग्रहण करने, सीवरेज लाइन का कार्य तेजी से करने, वार्ड के खाली भूखंड की सफाई कराकर मालिक को नोटिस देने, कचरा यार्ड की चारदीवारी बनाने, हेल्पलाइन नंबर जारी करने और हर दिन निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान आयुक्त देवीलाल बोचल्या समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


