बजट में कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर: मरावी

सूरजपुर | सूरजपुर में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने छत्तीसगढ़ सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को जनआकांक्षाओं को समर्पित और विकासोन्मुख बताते हुए सराहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सपनों को नई ऊर्जा देगा। विधायक ने बताया कि यह केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने वाला संकल्प-पत्र है। बजट में कृषि एवं सिंचाई के विस्तार, ग्रामीण सड़कों का सुदृढ़ीकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन पर विशेष बल दिया गया है। किसानों के लिए प्रावधान उत्पादन बढ़ाने और आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करेंगे। भूलन सिंह मरावी ने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार पर जोर दिया गया है, जिससे पलायन कम होगा। साथ ही महिलाओं के सशक्तिकरण के उपाय सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *