तनाव में आकर युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

बोकारो | सेक्टर-6बी निवासी गौतम कुमार (33) ने फांसी लगाकर बुधवार को अपने कमरे में आत्महत्या कर लिया। उसकी शादी छह महीने पहले ही हुई थी। गर्भवती प|ी घटना के समय अपने मायके में थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक व्यवसाय में हुए नुकसान के कारण मानसिक दबाव में था। बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पहले भी उसने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। पुलिस ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे गौतम कुमार खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनकी मां को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो फंदे पर लटका पाया। इधर घटना की सूचना मिलने पर मृतक के ससुर तेलो निवासी निरंजन प्रजा​पति पहुंचे। उन्होंने मृतक के माता-पिता पर हत्या का आरोप लगाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *