हाईवे पर टैंकर वाहन में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव दुर्ग से नागपुर की दिशा में जा रहे टैंकर वाहन में अचानक आग लग गई। हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे के करीब हुआ। ड्राइवर ने इंजन से धुंआ उठता देख गाड़ी हाईवे में बीजेपी कार्यालय के सामने ​वाले हिस्से में खड़ी कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में फायर ब्रिगेड की मदद से टैंकर वाहन में लगे आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि टैंकर वाहन खाली था, इसके चलते बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *