बसों का टाइम टेबल होगा अपडेट : जीएम रोडवेज

18 फरवरी, दोपहर 1:53 बजे, काउंटर नंबर 14 पर पट्टी वाया तरनतारन जाने वाली सरकारी बस का टाइम मगर 1.52 और 1.54 तक भी प्राइवेट बस खड़ी थी। .19 फरवरी, दोपहर 12:55 बजे, काउंटर नंबर 25 पर खालड़ा वाया भिखीविंड सरकारी बस का टाइम मगर 12.52 से 12.58 तक प्राइवेट बस लगी रही। 19 फरवरी, दोपहर 1:01 बजे, काउंटर नंबर 24 पर खेमकरण वाया भिखीविंड सरकारी बस का टाइम मगर आई नहीं । 1.05 बजे प्राइवेट बस लग गई। .19 फरवरी, दोपहर 1:36 बजे, काउंटर 9 पर लुधियाना-चंडीगढ़ सरकारी बस का टाइम। मगर 1.34 से 1.38 बजे तक निजी बस लगी। 22 फरवरी, सुबह 11:10 बजे, काउंटर 18 पर फतेहगढ़ चूड़ियां वाया संगतपुरा सरकारी बस जानी थी। मगर 11.09 से 11.11 तक प्राइवेट बस ही लगी रही। .सुबह 11:20 बजे, काउंटर 14 से पट्टी के लिए सरकारी बस का टाइम था, मगर 11.17 से 11.21 बजे तक निजी बस लगी रही। सुबह 11:24 बजे, काउंटर नंबर 23 से अटारी वाया खासा सरकारी बस जानी थी मगर 11.22 से लेकर 11.25 तक निजी बस लगी रही। .सुबह 11:34 बजे, काउंटर 24 से खेमकरण वाया भिखीविंड जाने वाली सरकारी बस आई ही नहीं। .शाम 3:56 बजे, काउंटर नंबर 55 से बटाला के लिए सरकारी बस का टाइम मगर 3.58 बजे तक प्राइवेट बस सवारियां भरती रही। 60 वर्षीय मनजीत कौर निवासी बोपाराय खेमकरण बहन से मिलने जा रही थीं। उन्होंने बताया कि टाइम तो सरकारी बस का है पर यहां प्राइवेट बस लगी है। अब पैसे देकर ही जाना पड़ेगा। .2:36 बजे, काउंटर नंबर 14 से अमृतसर-पट्टी वाया तरनतारन सरकारी बस जानी थी। मगर 2.33 से लेकर 2.38 तक प्राइवेट बस खड़ी रही। 22 फावरी दोपहर 3:20 बजे, काउंटर नंबर 20 से अमृतसर-डेरा बाबा नानक वाया अजनाला सरकारी बस जानी थी। मगर 3.19 से 3.21 तक प्राइवेट बस सवारियां भर रही थी। मुकेरियां निवासी सौरव पत्नी और बच्चों के साथ अमृतसर दवाई लेने आए थे। उनका कहना था कि सरकारी बस का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि लगेगी, लेकिन कब? दवाई पर पहले ही काफी खर्च हो चुका है। .20 फरवरी, दोपहर 2:29 बजे, काउंटर नंबर 9 पर अमृतसर जालंधर-लुधियाना सरकारी बस जानी थी। मगर 2.25 से लेकर 2.30 तक प्राइवेट बस लगी रही। 20 फरवरी, दोपहर 2:29 बजे, काउंटर नंबर 2 पर अमृतसर-मोगा वाया जगराओं की सरकारी बस जानी थी। मगर 2.27 से 2.30 तक प्राइवेट बस लगी रही। 20 नंबर काउंटर: 3.19 पर लगी प्राइवेट बस। .20 फरवरी, 2:32 बजे, काउंटर नं. 20 से अमृतसर अजनाला वाया राजासांसी सरकारी बस जानी थी। 2.30 से लेकर 2.37 तक प्राइवेट बस सवारियां भर रही थी। पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर (जीएम-1) परमजीत सिंह ने बसों के पुराने टाइम टेबल को लेकर सामने आए मुद्दे पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि जिन बसों के टाइम अभी तक अपडेट नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र ठीक किया जाएगा। कुछ बसों के टाइम पुराने चल रहे हैं, जिन्हें अब सेट करवाया जाएगा। जीएम ने मौके पर ही बीटीएस टीम को आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए। परमजीत सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे स्वयं सभी रूटों के समय की जांच करेंगे ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने विशेष रूप से अमृतसर-1 और अमृतसर-2 डिपो की सभी बसों के टाइम टेबल एकत्रित कर उन्हें सही ढंग से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। अमनदीप ​सिंह| अमृतसर शहीद मदन लाल ढींगरा बस स्टैंड पर टाइमिंग का खेल चल रहा है। काउंटर पर सरकारी बसों की बजाय ज्यादातर प्राइवेट बसें ही सवारियां उठा रही हैं। यात्रियों की सरकारी बसें न मिलने की शिकायत पर दैनिक भास्कर टीम ने 4 दिन तक बस स्टैंड का मौका-ए-मुआयना किया। इस दौरान सामने आया कि आधिकारिक टाइम-टेबल, काउंटर पर चस्पा सूची और डिजिटल स्क्रीन पर प्रदर्शित समय, तीनों में जिस स्लॉट पर पंजाब रोडवेज की बस दिखती है, उसी समय काउंटर पर प्राइवेट बसें सवारियां भरती नजर आईं। सवाल उठता है कि जब टाइम सरकारी बस का है तो उसी वक्त प्राइवेट बस कैसे खड़ी हो जाती है? और यदि सरकारी बस उपलब्ध नहीं तो सूचना प्रणाली में सुधार क्यों नहीं? 4 दिन में अलग-अलग रूट, अलग-अलग काउंटर और अलग-अलग समय, लेकिन ट्रेंड एक ही : सरकारी बस के टाइम पर काउंटर पर प्राइवेट रही। जबकि विभाग के मुताबिक कोई भी सरकारी बस टाइम से 15 मिनट पहले काउंटर पर खड़ी होनी चाहिए मगर ऐसा देखने को नहीं मिला। रोज सफर करने वाले यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से यहां ऐसा ही चल रहा है। इसके अलावा सरकारी बसों की बजाय निजी बस वालों का दबदबा देखने को मिला। काउंटर से समय पर सरकारी बसें नहीं चलने से राजस्व का भी घाटा हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *