बीजापुर| जनगणना 2027 के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर संबित मिश्रा ने दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें अफसर, कर्मियों को तकनीकी, प्रशासनिक व विधिक पहलुओं की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने, मैदानी कार्य में पारदर्शिता, सावधानी और प्रतिबद्धता रखने, एक भी व्यक्ति या परिवार गणना से न छूटे, इसका खास ध्यान रखने के निर्देश दिए। दो चरणों में होने वाली जनगणना का पहला चरण 1 से 30 मई तक चलेगा, जिसमें मकान सूचीकरण, प्रत्येक भवन व मकान का डिजिटल सूचीकरण, दूसरे चरण में जनसंख्या गणना, प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय व अन्य जरूरी जानकारी जुटाई जाएगी। इस बार पूरी प्रक्रिया जनगणना प्रबंधन पोर्टल व मोबाइल एप से चलेगी।


