दंतेवाड़ा| जिले में आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा में गीदम ब्लॉक के जावंगा स्थित एनएमडीसी डीएवी पॉलीटेक्निक के तीन विद्यार्थियों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसमें इलेक्ट्रिकल सेकेंड ईयर के छात्र सोनसिंह ने पहला, थर्ड ईयर की छात्रा उर्वशी साहू ने दूसरा और मैकेनिकल सेकेंड ईयर के वीरेंद्र मंडावी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। तीनों विजेता प्रतिभागी अब राज्यस्तरीय गौविज्ञान परीक्षा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।


