कांकेर| पुलिस द्वारा सटोरियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कोरर पुलिस ने दो सटोरियों को पकड़ा। दोनों कोरर में सट्टा खेला रहे थे। पुलिस के हत्थे चढ़े सटोरिया विजय ठाकुर 45 साल निवासी कोरर तथा मंगल सिंह निवासी बैजनपुरी के कब्जे से 12 नग सट्टा पट्टी, एक मोबाइल के अलावा 11400 रुपए नगद बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।


