बिट्टू से मिले व्यापारी, बोले- मुंबई पोर्ट पर फंसे ड्राई फ्रूट्स जल्द रिलीज कराएं

भास्कर न्यूज | अमृतसर मुंबई पोर्ट पर फंसे ड्राई फ्रूट्स की तत्काल निकासी को लेकर अमृतसर के व्यापारी केंद्रीय रेल राज्य मंत्री से मिले। मजीठ मंडी ड्राई फ्रूट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मेहरा के नेतृत्व में व्यापारियों के शिष्टमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नाम एक मांगपत्र भी सौंपा गया। शिष्टमंडल में एसोसिएशन के महामंत्री गुरदीप सिंह बेदी, एडवाइजर विशाल मेहरा, दिल्ली ड्राई फ्रूट एसोसिएशन से संजय मेहरा, अंकुश मेहरा, राजिंदर मोथा सहित कई अन्य व्यापारी शामिल थे। हरविंदर संधू ने बताया कि पहले अटारी सीमा के रास्ते अफगानिस्तान से ड्राईफ्रूट का व्यापार होता था, लेकिन सड़क मार्ग से व्यापार बंद होने के बाद अब आयात मुंबई के समुद्री रास्ते से किया जा रहा है। व्यापारियों के अनुसार उनका माल पूरी तरह वैध है और सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत आयात किया गया है, फिर भी वर्तमान में मुंबई पोर्ट पर रोक दिया गया है। व्यापारियों ने बताया कि ड्राई फ्रूट्स जल्द खराब होने वाली वस्तु है। पोर्ट पर देरी के कारण माल के बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *