महासमुंद| छत्तीसगढ़ सरकार की प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026–27 के बजट को सांसद प्रतिनिधि और भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य ब्रह्मानंद पटेल ने इसे जनहितकारी और विकासोन्मुख बताया। उन्होंने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट कृषि, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और आधारभूत संरचना पर केंद्रित है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी, महिलाओं को आत्मनिर्भरता मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।


