न्योता भोज में हलवा, केला, अंगूर खिलाया गया

देवकर| शासकीय प्राथमिक शाला डीहपारा बासीन में प्रधान पाठक गोपी चरण साहू ने पुत्र पीयूष साहू के जन्मदिन पर नेवता भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने भोजन मंत्र के साथ सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। मेन्यू में हलवा, केला, अंगूर, मिठाई, नमकीन, चावल, दाल, सब्जी, पापड़ और सलाद परोसा गया। बच्चों को उपहार स्वरूप पेन, पेंसिल और चॉकलेट भी वितरित किए गए, जिससे उनमें खासा उत्साह देखा गया। साजा बीआरसी खोम लाल साहू ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और सामाजिक समरसता का भी माध्यम है। ऐसे आयोजनों से शिक्षक-पालक संबंध मजबूत होते हैं और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। संकुल समन्वयक माखन लाल वर्मा ने बताया कि विशेष अवसरों पर विद्यालय में इस प्रकार का आयोजन समुदाय और स्कूल के बीच जुड़ाव को सशक्त बनाता है। ग्राम पंचायत बुधवारा के सरपंच सहित संकुल प्राचार्य, विभिन्न विद्यालयों के प्रधान पाठक, शिक्षकगण और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *