मणिकर्णिका घाट की तर्ज पर उड़ेगा अबीर-गुलाल

धमतरी| वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के तर्ज पर धमतरी के रुद्रेश्वर महानदी घाट पर रंगभरी एकादशी का आयोजन 27 फरवरी को किया गया है। मंदिर समिति के मुताबिक 27 फरवरी को शाम 5 बजे रुद्राभिषेक, शाम 6 बजे भस्म श्रृंगार, 6.30 बजे महाआरती और 7.30 बजे से फाग गीत का आयोजन होगा। भस्म का निर्माण कुंवारी बछिया के गोबर को जलाकर किया जाएगा। रुद्राभिषेक दूध, दही, शहद, घी, फलों के रस, सरसों तेल, गन्ना रस, गंगाजल से किया जाएगा। रुद्रेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार भी किया जाएगा। इसमें ग्रीष्मकाल का प्रमुख पलाश का फूल, बेल पत्र, बसंती के फूल सहित अन्य फूलों से की जाएगी। 108 बत्तियों से विशेष आरती होगी। धमतरी में पहली बार होने वाले इस आयोजन में रुद्रेश्वर मंदिर परिवार, बाबाजी मंदिर परिवार, राजमानस संघ धमतरी, सर्व हिन्दू समाज धमतरी, स्वर्गधाम सेवा समिति धमतरी सहभागी होंगे। इसका उद्देश्य न केवल धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करना, बल्कि समाज में हर्ष, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना भी है। यह केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति हमारी अटूट श्रद्धा का प्रतिबिंब है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *