पहली बार श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान पाठ संस्कृत में​ किया जा रहा

कम्युनिटी रिपोर्टर | भिलाई अष्टान्हिका महापर्व के अवसर पर दिगंबर जैन मंदिर, नेहरू नगर, भिलाई में आठ दिवसीय श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान की शुरुआत मंगलवार से की गई। आयोजन के पहले दिन श्रावकों ने श्रीजी का अभिषेक और शांतिधारा किया। शांतिधारा का सौभाग्य श्रावक प्रभादेवी, अर्चना जैन, सम्यक जैन परिवार को मिला। बता दें कि पहली बार श्री सिद्धचक्र विधान का पाठ और आयोजन संस्कृत में हो रहा है। विधान के प्रारंभ में महिलाओं ने कलशों में जल भरकर मंदिरजी की परिक्रमा करते हुए घट यात्रा की। भूमि, मंडल और पात्रों की शुद्धि उसी जल से की गई। इसके बाद समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने ध्वजारोहण किया। अनेकांत जैन ने विधिपूर्वक विधान की शुरुआत कराई। पहले दिन मैनासुंदरी श्रीपाल बनकर विधान में बैठने और सभी के उपर गंधोदक छिड़कने का सौभाग्य सुलोचना दीपक जैन परिवार ने मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। जो भक्त पहले दिन विधान में बैठने से चूक गए वो आने वाले दिनों में आकर विधान में शामिल हो सकते हैं। दिगम्बर जैन सभा, नेहरूनगर द्वारा कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *