राउमावि देवंदी में छात्राओं को मिली साइकिलें

राउमावि देवंदी में सत्र 2025-26 के तहत कक्षा 9वीं में अध्ययनरत छात्राओं को निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि प्रशासक नारायणसिंह भायल ने कहा कि सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ छात्राओं को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बालिकाओं की शिक्षा में पूरा सहयोग करें, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। वरिष्ठ अध्यापक घमंडाराम ने निशुल्क साइकिल वितरण योजना एवं ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना की जानकारी दी। वहीं रूपाराम ने राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मालाराम, शिक्षक सहित स्कूल विद्यार्थी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *