अमृतसर| श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में आयोजित पांच दिवसीय प्रतिष्ठित ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026′ में भाग लिया। इस वैश्विक आयोजन में सीएओ डॉ. संजय महाजन के साथ तृप्त कौर, वीनू, कन्नू और साक्षी शामिल थीं। समिट के दौरान शिक्षकों ने विज्ञान में आधुनिक प्रगति, स्मार्ट खेती, एआई आधारित शोध और ऑटोमेशन टूल्स जैसे विषयों पर ज्ञान प्राप्त किया। विद्यालय के अध्यक्ष बलबीर बजाज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी युग में शिक्षकों का वैश्विक संवाद में सक्रिय सहभागी होना अनिवार्य है। प्रिंसिपल डॉ. विनोदिता सांख्यान ने बताया कि इस अनुभव से प्राप्त ज्ञान का उपयोग विद्यालय में पहले से चल रहे स्टैम, रोबोटिक्स और नवाचार कार्यक्रमों को और सुदृढ़ करने में किया जाएगा।


