सोनाक्षी के कचरा प्रबंधन मॉडल को मिला पंजाब भर में दूसरा स्थान

भास्कर न्यूज | अमृतसर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट खालसा के बाल वैज्ञानिकों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। विद्यालय की 7वीं कक्षा की छात्रा सोनाक्षी ने ‘कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प’ विषय पर तैयार अपने नवाचारपूर्ण मॉडल के माध्यम से पूरे पंजाब में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही सोनाक्षी का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत यह प्रदर्शनी जालंधर के सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में सोनाक्षी ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का प्रभावशाली संदेश देते हुए प्लास्टिक के उपयोगी विकल्पों को प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल ने खूब सराहा। यह मॉडल विज्ञान अध्यापिका मैडम पलविंदर कौर के कुशल निर्देशन में तैयार किया गया। इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना और जिला संसाधन केंद्र के अधिकारी राजन ने छात्रा को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *