अमृतसर | छेहर्टा में सास और साढ़ू से तंग आकर व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जापानी मिल के पास रहने वाले हरदीप सिंह ने बताया कि छोटे बेटे वरिंदर सिंह की शादी 2019 में बटाला की शरणजीत कौर के साथ हुई थी। दोनों में अकसर अनबन रहती थी। 7 जनवरी 2026 को झगड़े के बाद वरिंदर का साढ़ू जसविंदर सिंह बहू और डेढ़ साल पोते को साथ ले गया। 24 फरवरी मंगलवार शाम 4 बजे जब घर पहुंचे तो देखा कि वरिंदर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए साढ़ू जसविंदर सिंह और सास सुरजीत कौर को जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


