कैशलेस चिकित्सा की घोषणा बड़ी राहत

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करने की घोषणा का छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र खण्डेलवाल ने स्वागत किया है। जिलाध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि योजना लागू होने से कर्मचारियों और उनके परिजनों को उपचार में सुविधा मिलेगी तथा आकस्मिक चिकित्सा व्यय का बोझ कम होगा। इससे कर्मचारियों को समय पर उपचार प्राप्त करने में सहूलियत होगी। यह निर्णय कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *