बिलासपुर| अंबा पार्क, लिंगियाडीह निवासी व सेवानिवृत एसईसीएल कार्मिक अधिकारी रविंद्र दत्तात्रय जोशी का 25 फरवरी को निधन हो गया। उनके परिजन ने स्व. रविंद्र के नेत्रदान के संकल्प को पूरा करने सक्षम संस्था से संपर्क किया। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने सिम्स के नेत्रदान सलाहकार धर्मेंद्र देवांगन से संपर्क कर नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी कराई। वे अर्चना जोशी के पति, रचना जोशी के पिता और जयंत, गोविंद व सुरेन्द्र जोशी के भाई थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 9 बजे दयालबंद स्थित मधुबन मुक्तिधाम में किया जाएगा।


