आईसीएआई बिलासपुर शाखा को दिया गया ‘सीआईआरसी बेस्ट ब्रांच अवार्ड’

बिलासपुर| इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की बिलासपुर शाखा को ‘सीआईआरसी बेस्ट ब्रांच अवार्ड- 2025’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल ऑफ आईसीएआई (सीआईआरसी) द्वारा चित्तौड़गढ़ में किए गए 21वें वार्षिक समारोह में दिया गया। यह पुरस्कार सीआईआरसी के चेयरमैन सीए अंकुर कुमार गुप्ता व सेंट्रल काउंसिल मेंबर्स और मैनेजिंग कमेटी की उपस्थिति में बिलासपुर शाखा के पदाधिकारियों को सौंपा गया। यह अवार्ड वर्ष 2025 के दौरान शाखा द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रोफेशनल डेवलपमेंट सेमिनार, छात्र उन्मुख गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों के आधार पर दिया गया। बिलासपुर शाखा ने पूरे वर्ष नवाचार, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए क्षेत्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई। शाखा अध्यक्ष सीए मनीष सखूजा ने इसे सदस्यों, विद्यार्थियों और प्रबंध समिति के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। सेक्रेटरी सीए उदय चौरसिया ने बताया कि जनवरी में नोएडा में हुए वार्षिक कार्यक्रम में शाखा को नेशनल अवार्ड में प्रथम पुरस्कार भी मिला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *