डिजिटल विकास को नई दिशा देगा बजट: प्रतिभा चौधरी

बालोद| नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट को भविष्य निर्माण की दूरदर्शी रूपरेखा बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट युवाओं, शिक्षा और डिजिटल विकास को नई दिशा देगा। रोजगारोन्मुख शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल प्रशिक्षण और तकनीकी पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देकर युवाओं को प्रतिस्पर्धी बनाने का प्रयास किया गया है। साथ ही दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में इंटरनेट, डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाएं ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए नए अवसर प्रदान करेंगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरीय विकास, बुनियादी सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं के विस्तार को शहरों के सुनियोजित विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *