स्वरोजगार योजनाओं के विस्तार से महिला सशक्तिकरण को मिलेगी मजबूती: प्रज्ञा

भास्कर न्यूज | बेमेतरा जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के संकल्प बजट को दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपए का यह बजट किसानों, महिलाओं, युवाओं, स्वास्थ्य और अधोसंरचना सभी क्षेत्रों को संतुलित प्राथमिकता देता है। प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा कि यह बजट केवल अस्पतालों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि बीमारी की रोकथाम पर केंद्रित है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया मुक्ति, पोषण, स्वच्छ पेयजल और टीकाकरण कार्यक्रमों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल हेल्थ यूनिट और स्क्रीनिंग व्यवस्था का विस्तार भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों को वित्तीय सहायता, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं का विस्तार महिलाओं के सशक्तिकरण को मजबूती देगा। साथ ही स्टार्टअप, एमएसएमई और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *