पं. दीनदयाल महाअभियान 2026 की तैयारी में जुटी भाजपा

भास्कर न्यूज | कवर्धा आगामी पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जुट चुकी है। मंगलवार को यूथ क्लब भवन कवर्धा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। दिनभर चले इस आयोजन में संगठनात्मक ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता और आगामी अभियान की रणनीति तय की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् और राज्य गीत के सामूहिक गायन के साथ औपचारिक शुभारंभ हुआ। अतिथियों का शाल और स्वदेशी वस्तुओं से बने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि प्रशिक्षण के बिना संगठन मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से आह्वान किया कि प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर इसी प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जाएं। ताकि कार्यकर्ता वैचारिक रूप से स्पष्ट और संगठनात्मक रूप से सक्रिय बनें। उन्होंने कहा कि महाअभियान 2026 केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने का माध्यम है। संगठन की मजबूती ही आने वाले समय में प्रभावी जनसंपर्क और अभियान की सफलता तय करेगी। विचारधारा और सोशल मीडिया पर दिया जोर प्रथम सत्र में जिला प्रभारी तेजपाल शर्मा ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और संगठनात्मक विकास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राष्ट्र प्रथम की भावना को कार्यकर्ताओं के आचरण में उतारने का आह्वान किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में डिजिटल माध्यम संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण साधन है। कार्यकर्ताओं को सकारात्मक और तथ्यपरक संदेश समाज तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अनुशासन, सक्रियता व टीमवर्क पर दिया जोर समापन सत्र की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अशोक साहू ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए संगठनात्मक अनुशासन, सक्रियता और टीमवर्क पर बल दिया। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष परेटन वर्मा, अशोक चंद्रवंशी, दुर्गेश ठाकुर, रामकुमार भट्ट, विजय लक्ष्मी तिवारी, विदेशी राम धुर्वे, अनिल ठाकुर, संतोष पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *