बालोद| फरवरी के प्रथम सप्ताह में केंद्र सरकार और अंतिम सप्ताह में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता यज्ञदेव पटेल ने कहा कि द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना के लिए मात्र 200 करोड़ रुपए का प्रावधान अपर्याप्त है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था और महंगाई जैसे मुद्दों पर बजट में ठोस प्रावधान नहीं हैं। किसानों की आय दोगुनी करने और कृषक उन्नति के दावों को उन्होंने खोखला बताया। ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि मध्यम वर्ग और निवेशकों के लिए कोई स्पष्ट योजना नहीं है।


