किसानों, युवाओं, महिलाओं के लिए कुछ नहीं: निषाद

देवरीबंगला| विधायक कुंवरसिंह निषाद ने वर्ष 2026-27 के राज्य बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षा पर खरा नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ठोस एवं प्रभावी प्रावधानों का अभाव दिखाई देता है। बड़ी-बड़ी घोषणाएं जरूर की गई हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर राहत देने वाली योजनाओं का स्पष्ट खाका नजर नहीं आता। विधायक ने धान खरीदी, रोजगार सृजन और ग्रामीण अधोसंरचना के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस नीति की आवश्यकता है। केवल आंकड़ों और शब्दों से प्रदेश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को राहत, समर्थन मूल्य, रोजगार के अवसर और महंगाई से निजात की उम्मीद थी। लेकिन बजट में इन मुद्दों पर ठोस समाधान नहीं किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *