एजीटीएफ और पुलिस टीम की मुख्य शूटर से मुठभेड़ : टांगों में लगी गोलियां, दो और अरेस्ट

गांव सेरों स्थित सिद्धू फार्म में 18 फरवरी को शादी समारोह के दौरान आप नेता और सरपंच हरबरिंदर सिंह उर्फ हैप्पी (45) की हत्या करने वाले 2 और आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह एजीटीएफ और जिला पुलिस टीम की गांव जल्लोके रोड पर शूटरों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान मुख्य शूटर रोमनप्रीत सिंह निवासी चोहला साहिब और उसका साथी अर्शदीप सिंह निवासी जालंधर हाल वासी गांव घड़का दबोचे गए। जवाबी कार्रवाई में रोमनप्रीत को 2 और अर्शदीप की टांग में एक गोली लगी है। दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने दोनों से दो पिस्तौल 9 एमएम और 30 बोर व एक बाइक बरामद की है। आरोपी शरणप्रीत सिंह और हरदीप सिंह की रविवार को गिरफ्तारी हो चुकी है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट पर नाकेबंदी की गई थी। जब आरोपियों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू की। रोमनप्रीत ने सरपंच पर गोलियां चलाई थीं, जबकि अर्शदीप उसे पनाह देने और फरार होने में मदद कर रहा था। अभी तक 2 और आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *