पासपोर्ट की उलझनें सुलझीं, अदालत में 250 से ज्यादा केस क्लियर हुए

भास्कर न्यूज | जालंधर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से बुधवार को पासपोर्ट अदालत का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में उन आवेदकों की फाइलों का निपटारा किया गया जो लंबे समय से किसी न किसी तकनीकी कारण या कानूनी पेंच की वजह से अटकी हुई थीं। इस लोक अदालत में लगभग 350 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पासपोर्ट अधिकारियों ने फाइलों की गहनता से जांच की और मौके पर ही 250 से अधिक मामलों को मंजूरी दे दी। इन केसों को अब पासपोर्ट जारी करने के लिए आगे भेज दिया गया है। इस दौरान मल्टीपल पासपोर्ट एक से अधिक पासपोर्ट संबंधी मामले। कानूनी मामले अदालती कार्रवाई या वेरिफिकेशन से जुड़ी फाइलें। इमरजेंसी सर्टिफिकेट आपातकालीन यात्रा दस्तावेज। विवरण में बदलावनाम, पता या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में सुधार। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यश पाल ने बताया कि कार्यालय नागरिकों को परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों की फाइलें किसी भी कारण से कार्यालय में पेंडिंग हैं, वे सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक किसी भी कार्य दिवस पर बिना किसी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के भी अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *