लड़कियों में दूसरी बार बेस्ट एथलीट बनी दीया, लड़कों में वैभव विजेता

भास्कर न्यूज | जालंधर एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में वार्षिक स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर के नवजोत सिंह माहल और विशेष अतिथि के रूप में गुरनाम सिंह भुल्लर उपस्थित रहे। इस मौके प्रिंसिपल डॉ. नीरजा ढींगरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज अपने संस्थापक डॉ. सत्यपाल जी और अध्यक्ष सुषमा पॉल बर्लिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें चैंपियन बताया।इस खेल उत्सव के दौरान ट्रैक और फील्ड की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर, रिले रेस, शॉट पुट और लॉन्ग जंप जैसे मुकाबले शामिल थे। इस मौके पर नवजोत सिंह ने युवाओं को अच्छे स्वास्थ्य, पोषक आहार और तकनीक के सही इस्तेमाल की सलाह दी, साथ ही उन्हें राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं, गुरनाम ने अपने कॉलेज की यादें साझा कीं और अपने पंजाबी गीतों से समां बांध दिया। इन प्रतियोगिताओं के परिणाम में लड़कियों में दीया तलवाड़ ने लगातार दूसरी बार बैस्ट एथलीट का खिताब जीता, जबकि लड़कों में वैभव अरोड़ा बैस्ट एथलीट चुने गए। इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत पंजाबी लोक नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *