जालंधर | जिमखाना क्लब में भंगड़ा क्लास के तीन साल पूरे होने पर मेंबर्स ने सेलिब्रेट किया। इस दौरान मनन सौलजा ने पंजाबी गानों और बोलियों पर भंगड़ा डाला और केक काटा। इस कार्यक्रम में सदस्यों के साथ क्लब मैनेजमेंट के सौरभ खुल्लर, विपिन झांझी, शालिनी जोशी, महिंदर सिंह, हरप्रीत गोल्डी, शालिनी कालरा, पूनम बहल ने भांगड़ा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने क्लब मैनेजमेंट द्वारा क्लब में पंजाबी कल्चर को बढ़ावा देने के लिए संदीप बहल और पूरी टीम का आभार प्रकट किया। इस मौके पर राजन गुप्ता, हरप्रीत वालिया, डॉ. विजय ओबेरॉय, तरुण मल्होत्रा, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. दविंदर सिंह लाल, निशा बजाज, नीतू, डॉ. रमन, परवीन खेड़ा, अमनप्रीत कौर, रूपनीत सिंह, अरमीन कोचर, प्रोफेसर ओंकार सिंह जोहल, ज्योति अरोड़ा, पूजा कुमारा, साक्षी शिंगारी, पूर्व सचिव तरुण सिक्का, वनिता धामी, निखिल मध्यानी, गुलशन ढींगरा, तपन शर्मा, मनीष गुप्ता, राघव गुप्ता, मोनिका विज, अक्षिपिता सेठी, मुस्कान, निधि, कविता ढींगरा, प्रियंका मागो आदि मौजूद रहे।


