उद्योगों को पेश आ रही समस्याओं का समयबद्ध ढंग से समाधान करने के डीसी ने दिए निर्देश

जालंधर| डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने अधिकारियों को उद्योगों को पेश आ रही मुश्किलों का समयबद्ध ढंग से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। इस मौके पर एडीसी ग्रामीण विकास दिव्या पी भी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि उद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों, सीवरेज, स्ट्रीट लाइटों, सफाई, पानी से संबंधित मुश्किलों का निपटारा तुरंत प्रभाव से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को दौरा करके मौके का जायजा लेने की हिदायत भी की। साथ ही कहा कि उद्योग को पेश आ रही समस्याओं विशेषकर जिला स्तर से संबंधित मुश्किलों के निपटारे के लिए फौरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगर कोई कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। पंजाब सरकार की उद्योगों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान और कारोबार के लिए सौगात माहौल देने की वचनबद्धता दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन द्वारा उद्योगों को पेश आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *