ट्रेन में 7 लाख के गहनों से भरा बैग चोरी, मदद करने आए युवक पर शक

भास्कर न्यूज | जालंधर मेरठ से जालंधर आ रही ट्रेन में एक शातिर चोर ने बेअंत नगर निवासी दंपति को निशाना बनाकर करीब 7 लाख रुपए के सोने के गहनों से भरा बैग चुरा लिया। घटना का पता तब चला जब ट्रेन यमुनानगर पहुंची और दंपति ने अपना बैग गायब पाया। उन्होंने तुरंत जीआरपी थाना यमुनानगर में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता लक्ष्मी देवी के अनुसार, मेरठ से एक युवक उनके डिब्बे में चढ़ा और मदद के बहाने उनका विश्वास जीत लिया। उसने बैग अंदर रख दिया और पूरे सफर में बातचीत करता रहा, जिससे शक की कोई गुंजाइश नहीं रही। कुछ देर बाद वह चुपचाप गायब हो गया। जब दंपति ने सामान समेटना चाहा तो बैग लापता था। उस बैग में बेटी की शादी के लिए संजोकर रखे गहने थे। जीआरपी ने संदिग्ध के फोटो दिखाए, पर पहचान नहीं हो सकी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि सफर में अजनबियों से सतर्क रहें, क्योंकि एक पल की भरोसेमंदी जिंदगी भर की पीड़ा बन सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *