नूरमहल रोड से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखा आरोपी

जालंधर | फिल्लौर के नूरमहल रोड स्थित फ्रेंड्स मार्ग पर बुधवार दिनदहाड़े एक चोर घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो गया। वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित वरिंदर कुमार पुत्र प्रेम कुमार, निवासी गांव नंगल, ने बताया कि उनका बेटा दवा लेने मेडिकल स्टोर गया था और बाइक बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक ने बच्चों को बाइक खड़ी करते देखा और कुछ देर निगरानी करता रहा। मौका पाकर वह लौटा और मिनटों में मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी। परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और बाइक बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *