बच्चा चोर समझ महिला को लाठी-डंडों से पीटा; VIDEO:आधार कार्ड दिखाने पर भी नहीं माने लोग; बेटी करती रही छोड़ने की गुहार

पाली में बच्चा चोर समझकर बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटा। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने आई बेटी के भी हल्की चोटें आईं। मामला सोजत क्षेत्र के बगड़ी नगर थाना इलाके का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 58 साल की महिला 20 वर्षीय बेटी के साथ सोमवार को एक गांव में गोंद बेचने आई थी। वहां मनरेगा में काम कर रहे ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझ लिया। मां-बेटी ने ग्रामीणों को अपना आधार कार्ड भी दिखाया, लेकिन वे नहीं माने। लोगों ने उन्हें घेर लिया। दो महिलाओं ने बुजुर्ग मां पर लाठियों से बेरहमी से हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावर लगातार लाठियां बरसाते रहे। बेटी भी मां को छोड़ने की गुहार करती रही। महिला के सिर में गंभीर चोट बड़ी मुश्किल से दोनों मां-बेटी वहां से निकल पाईं। इस हमले में बुजुर्ग महिला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बेटी की स्थिति ठीक बताई जा रही है। बगड़ी नगर थाना अधिकारी प्रहलाद सिंह शेखावत ने बताया- इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वीडियो में दिख रही मारपीट करने वाली महिलाओं की तलाश जारी है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *