रोडवेज के लिए आज से पोस्टकार्ड अभियान

इस्लामपुर | माखर-इस्लामपुर कस्बे में रोडवेज चलाने की मांग को लेकर बुधवार शाम को कस्बे में युवाओं की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुवार से ग्रामीणों की ओर से पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, सांसद, विधायक व आगार प्रबंधक को रोडवेज बस चलाने को लेकर पोस्टकार्ड लिखकर प्रेषित किए जाएंगे। फैज मोहम्मद रंगरेज ने बताया कि प्रतिदिन 20 ग्रामीण पोस्टकार्ड लिखकर जनप्रतिनिधियों सहित आगार प्रबंधक को प्रेषित करेंगे। सुनवाई नहीं की तो मजबूरन आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा और ग्रामीण धरने पर बैठकर रोडवेज की मांग को बुलंद करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *