जैसे-जैसे होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है मौसम भी रंग बदल रहा है। पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। हालांकि रातें अभी भी सुहावनी हैं। ठंडी भी नहीं है तो इतनी गरम भी नहीं है। मौसम विभाग में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस था। पिछले दिनों हुई ओलावृष्टि के बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। दिन का तापमान 33 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। लोग पूरी तरह से गर्मी के माहौल में ढल गए हैं। फाल्गुन मास होने के कारण होली की उमंग है। चंग की थाप और ढोल नगाड़ों की गूंज हर गली चौराहे पर सुनी जा रही है। शहर रम्मत के रंग में रंगा हुआ है। मौसम का मिजाज भी कुछ ऐसा ही है। मौसम विभाग में आने वाले दोनों में गर्मी तेज पढ़ने की संभावना जताई है।


