सर्व यादव समाज ने की यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग

धमतरी| सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ ने यादव-जी की लव स्टोरी नामक फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, फिल्म विकास निगम नईदिल्ली अध्यक्ष के नाम से बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर अपर कलेक्टर को आवेदन दिया है। जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव, मदन यदु, मुकेश यादव, रामनाथ यादव, मोहन कुमार यादव ने कहा कि धमतरी फिल्म निर्माताओं द्वारा यादव जी की लव स्टोरी नाम से 27 फरवरी को फिल्म रिलीज की जा रही है, जिसमें एक यादव लड़की व अन्य समाज के लड़के के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को चित्रित किया गया है। इस फिल्म के नाम व कहानी यादव समाज की बहन-बेटियों के सम्मान के खिलाफ होने के कारण यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही है। इससे भारत के यादव समाज आक्रोशित हैं। फिल्म रिलीज होने से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सर्व यादव समाज छग प्रदेश राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व फिल्म विकास बोर्ड के अध्यक्ष से आग्रह किया गया है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए फिल्म को रिलीज होने से पूर्व प्रतिबंधित किया जाए। दोपहर यादव समाज धमतरी के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टोरेट में आवेदन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *