सवाई माधोपुर में नहीं चली प्राइवेट बसें, यात्री परेशान रहे:बस ऑनर्स यूनियन की बैठक में फैसला, नए नियमों को बदलने की मांग

सवाई माधोपुर में आज से प्राइवेट बसों की हड़ताल शुरू हो गई। इसे लेकर सवाई माधोपुर बस ऑनर्स यूनियन की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। सवाई माधोपुर बस ऑनर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान यह निर्णय लिया। हड़ताल की घोषणा, कल से दिखेगा असर सवाई माधोपुर बस ऑनर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि 25 फरवरी बुधवार को परमहंस आश्रम शहर सवाई माधोपुर में एक बैठक आयोजित की गई। यहां अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा की उपस्थिति मे बस ऑनर्स यूनियन की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी ऑपरेटर्स मौजूद रहे। बैठक के दौरान सवाई माधोपुर के समस्त बस ऑपरेटर्स ने अपने अपने विचार रखे। इसमें एक राय होकर राज्य सरकार व परिवहन विभाग की बस ऑपरेटर्स के ऊपर दमनकारी नीति के विरोध में आज से सभी बस ऑपरेटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का सर्व सम्मति से निर्णय किया गया। बैठक में आज से समस्त ऑपरेटर्स की मांगें पूरी नहीं होने तक किसी भी मार्ग पर बसें नही चलाने का निर्णय किया गया। बैठक के बाद बस ऑनर्स यूनियन के पदाधिकारी खंडार बस स्टैंड, टोंक बस स्टैंड, गंगापुर बस, बौंली स्टैंड, बरवाड़ा बस स्टैंड पर बसों का संचालन बंद करवाते हुए दिखाई दिए। बता दें कि पिछले कई दिनों से राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल चल रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *