रेवाड़ी में हाईवे पर कैंटर की टक्कर से पलटा ऑटो:एक ही परिवार के दो लोग घायल, श्याम बाबा मंदिर में जा रहे थे

रेवाड़ी जिले में शहबाजपुर खालसा गांव के पास टैंकर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो अपने आगे चल रहे महिला से टकराकर पलट गया। ऑटो की टक्कर लगने से महिला सहित ऑटो में सवार लोगों को चोटों आई। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। राजस्थान का परिवार श्याम बाबा मंदिर की पूजा करने मंदिर जा रहा था। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। किराए पर लिया था ऑटो अलवर राजस्थान के दिलावरपुर के ऑटो ड्राइवर दीपक पाठक ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि पड़ोसी गांव के रायपुर के जयसिंह को परिवार के साथ लिलौढ श्याम बाबा मंदिर जाना था। उसने उसका ऑटो किराए पर लिया और 23 फरवरी को रायपुर से लिलौढ़ के लिए चल पड़े। जिसमें तीन महिलाएं, दो आदमी और चार बच्चे सवार थे। परिवार के सदस्य पैदल मंदिर के लिए चल रहे थे। जिस कारण बीचबीच में ऑटो को रोकना पड़ता था। शहबाजपुर खालसा के पास हादसा ऑटो ड्राइवर ने बताया कि 25 फरवरी को सुमन और जयसिंह पैदल चल रहे थे। परिवार के बाकी सदस्यों के साथ ऑटो उनके पीछे चल रहा था। गांव शाहबाजपुर खालसा के पास पीछे से आ रहे तेल टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो आगे पैदल चल रही सुमन से टकराकर पलट गया। हादसे में सुमन और टैंपों में सवार यात्रियों को चोटें आई। जिनमें सुमन और मानसिंह की स्थिति गंभीर है। कसौला पुलिस ने ऑटो ड्राइवर की शिकायत पर अज्ञात टैंकर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *