राजधानी एक्सप्रेस में सेकंड एसी का एक्स्ट्रा कोच लगेगा:अवैध ई-टिकट बेचते एक को पकड़ा, कोटा स्टेशन पर 12 घंटे की टिकट चेकिंग, 123 यात्री पकड़े

कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12951/12952 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी रूप से एक द्वितीय वातानुकूलित अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यह अतिरिक्त कोच 27 फरवरी से 31 मार्च तक लगाया जाएगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12952 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस में यह कोच 28 फरवरी से 1 अप्रैल तक अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद ट्रेन में कुल 21 कोच उपलब्ध रहेंगे। 27 को हल्दीघाटी एक्सप्रेस चित्तौड़ तक ही चलेगी माल्हारगढ़-मंदसौर के बीच दोहरीकरण कार्य के कारण गाड़ी संख्या 19818 यमुना ब्रिज आगरा-रतलाम हल्दीघाटी एक्सप्रेस 27 फरवरी को यमुना ब्रिज आगरा से चित्तौड़ जंक्शन तक ही संचालित होगी। यह गाड़ी चित्तौड़ जंक्शन से रतलाम जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी। अवैध ई-टिकट कारोबार, एक आरोपी गिरफ्तार कोटा मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “उपलब्ध” के तहत अवैध रूप से रेल ई-टिकटों के व्यापार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि देवली मांझी, कोटा स्थित पवन ई-मित्र की दुकान पर अवैध रूप से ई-टिकटों का व्यापार किया जा रहा था। सूचना पर उप निरीक्षक सुमित रघुवंशी एवं उप निरीक्षक सूरज सिंह परमार द्वारा एक आरक्षक को बोगस ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा गया। जांच के दौरान दुकान पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा अपनी निजी यूजर आईडी के माध्यम से दो रेल आरक्षित ई-टिकट तैयार किए गए पर प्रति टिकट 50 रुपये अतिरिक्त कमीशन लिया गया। संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपनी निजी यूजर आईडी से टिकट तैयार कर अतिरिक्त राशि वसूलता था। उसके पास कोई वैध अधिकृत एजेंट आईडी नहीं थी।शुभम धाकड़, (22) निवासी कोटा के कब्जे से 375 रुपये मूल्य के दो आरक्षित ई-टिकट तथा कंप्यूटर सिस्टम जब्त किया गया। साइबर सेल भोपाल से प्राप्त डाटा के अनुसार उक्त यूजर आईडी से कुल 84 उपयोग किए गए ई-टिकट बनाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 20,061 रुपये पाई गई। मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। कोटा स्टेशन पर टिकट चेकिंग, 123 यात्री पकड़े मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा के निर्देश पर 24 फरवरी को कोटा स्टेशन पर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे का ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत कुल 14 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच के दौरान 123 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे 49,875 रूपए की राशि बतौर किराया एवं जुर्माना वसूली गई। इस अभियान का संचालन दीपक शर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक, कोटा के नेतृत्व में 18 टिकट चेकिंग स्टाफ व 6 रेल सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *