बिजली लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) की ओर श्रीगंगानगर शहर में गुरुवार सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक 3 घंटे का पॉवर कट रहेगा। सहायक अभियंता (शहर प्रथम) इंजी. पंकज जोशी ने बताया- 33/11 केवी 2 एमएल जीएसएस अंतर्गत आने वाले विद्युत तंत्र की मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस दौरान प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में नाथावाली गांव, सीजीआर सिटी, ऋद्धि-सिद्धि आशियाना, ट्रांसपोर्ट नगर, महादेव नगर, सरपंच कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, गणपति विहार, नाथावाली से 4 ई रोड, देव कॉलोनी, भारती कॉलेज, वाटर वर्क्स, गंग कैनाल तथा नाथावाली ओवरब्रिज के आस-पास का क्षेत्र शामिल है। इस दौरान जरूरी काम पहले निपटा लें और बिजली बंद होने की स्थिति में सावधानी बरतें। मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा होने पर निर्धारित समय से पहले ही बिजली बहाल की जा सकती है, लेकिन देरी की स्थिति में भी 11 बजे तक आपूर्ति शुरू होने की संभावना है।


