केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह मार्च में पंजाब दौरा करेंगे। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक 14 मार्च को उनका दौरा तय हो गया है। मोगा में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली से बीजेपी अपनी 2027 चुनावी मुहिम का आगाज करेगी। इसके लिए बीजेपी की तरफ से तैयारियां की जा रही है। हालांकि पंजाब बीजेपी का नेता इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे है।


