सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 82,300 पर पहुंचा:निफ्टी भी 25,500 पर ट्रेड कर रहा; सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी

सेंसेक्स में आज यानी, 26 फरवरी को मामूली तेजी है। ये करीब 50 अंक चढ़कर 82,300 के पार कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 20 अंक की तेजी है। ये 25,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी है। रियल्टी शेयरों में गिरावट है। PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी के IPO का आज आखिरी दिन PNGS रेवा डायमंड ज्वेलरी के IPO का आज यानी 26 फरवरी को आखिरी दिन है। ये 24 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। 2 दिन में ये IPO टोटल 83% सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी इस IPO के जरिए 380 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।
सेंसेक्स 50 अंक चढ़कर 82,276 पर बंद हुआ था शेयर बाजार कल यानी 25 फरवरी को फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 50 अंक की मामूली बढ़त के साथ 82,276 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 58 अंक की तेजी रही, ये 25,483 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 700 अंक और निफ्टी में 250 अंक की बढ़त देखने को मिली थी। आज के कारोबार में फार्मा, ऑटो और आईटी शेयरों में ज्यादा खरीदारी रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *