भास्कर समाधान में उठीं सड़क, सीवर और लाइट की समस्याएं:कई वार्डों में शुरू हुई कार्रवाई, पार्क और खाली प्लॉट से हटाई गंदगी

जयपुर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट के जरिए लगातार सामने आ रही हैं। अलग-अलग वार्डों से सड़क मरम्मत, सीवर लीकेज और रोड लाइट खराब होने जैसी शिकायतें सामने आईं। वहीं, कई मामलों में संबंधित विभागों ने कार्रवाई करते हुए समाधान भी किया, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। जनभागीदारी से व्यवस्था में सुधार की दिशा में यह पहल असर दिखा रही है। ऐसी ही आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। जामडोली पोस्ट ऑफिस के पास टूटी सड़क से परेशानी आगरा रोड स्थित जामडोली पोस्ट ऑफिस के पास सीवर लाइन डालने के बाद सड़क को क्षतिग्रस्त हालत में छोड़ दिया गया। तनीष्का ने पोस्ट कर बताया कि सड़क पर गड्ढे और उखड़ा हिस्सा वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों ने जल्द मरम्मत कर सड़क को समतल करने की मांग की है। नाली का गंदा पानी सड़क पर बहा राणा कॉलोनी में मदीना मस्जिद के पास नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इमरान ने बताया कि इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है और बदबू से स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों ने नाली की सफाई और मरम्मत की मांग की है। एक महीने से बंद रोड लाइट, अंधेरे से बढ़ी चिंता मालवीय नगर में राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल के पास पिछले एक महीने से रोड लाइट खराब पड़ी है। ओम प्रकाश ने बताया कि रात में अंधेरा रहने से राहगीरों, खासकर महिलाओं और बच्चों को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। कनकपुरा में पोल पर स्ट्रीट लाइट नहीं कनकपुरा क्षेत्र में कई बिजली पोल पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। प्रवीण कुमार ने बताया कि अंधेरे के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी होती है। लोगों ने जल्द लाइट लगाने की मांग की है। पटेल नगर के पार्क में सफाई से मिली राहत पटेल नगर में पार्क में लंबे समय से सफाई नहीं होने और सूखे पेड़-पौधे पड़े होने की शिकायत हरविंद्र सिंह ने पोस्ट की थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित टीम मौके पर पहुंची और सफाई कर सूखे पौधों को हटाया। इसके बाद पार्क साफ-सुथरा हो गया और लोगों को राहत मिली। खाली प्लॉट से हटाया कचरा, लोगों को राहत श्रीनगरपुरा के सोहन नगर में खाली प्लॉट में कचरा जमा होने की शिकायत तेजपाल चौधरी ने की थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कचरा हटवाया, जिससे बदबू और गंदगी से राहत मिली। आज के ‘स्टार’ बने श्याम खंडेलवाल खाली प्लॉट की सफाई की शिकायत पर जल्द कार्रवाई करते हुए नगर निगम के गार्डन इंस्पेक्टर श्याम खंडेलवाल ने मौके पर सफाई करवाई। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें आज का पब्लिक स्टार चुना गया। भास्कर समाधान बना जनसमस्याओं का प्रभावी मंच भास्कर समाधान के माध्यम से शहर के अलग-अलग इलाकों की समस्याएं न केवल सामने आ रही हैं, बल्कि उनका समाधान भी हो रहा है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से शहर की व्यवस्थाओं में सुधार की उम्मीद मजबूत होती दिखाई दे रही है। पब्लिक की आवाज बन रहा “भास्कर समाधान” ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां पर शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सामने रखने के लिए मदद कर रहा है। लोगों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूज़र-फ्रेंडली बनाया गया है। अधिकारियों को सीधे मिल रही समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है उसे भी कॉल कर सकेंगे। शहर में बदलाव का सकारात्मक प्रयास इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप की सोच है कि आमजन और अधिकारियों के बीच सेतु का काम कर सकें। शहर के हर इलाके से आमजन की समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचे ये संभव नहीं है। ऐसे में दैनिक भास्कर एप के जरिए हर व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी समस्याएं पोस्ट कर सकता है। एप के इस सेगमेंट के जरिए आपकी आवाज सीधे उस मंच तक पहुंचेगी, जहां से असर होता है। भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में खुला ट्रांसफॉर्मर बना खतरा:सूर्य नगर के पार्क में गंदगी से परेशानी, हरेंद्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 2.भास्कर के समाधान सेगमेंट से गूंजी वार्डों की आवाज:कई जगह कार्रवाई से मिली राहत, पार्क की गंदगी, बंद लाइट, अधूरी सड़क मुद्दों पर विभाग सक्रिय 3.आज के ‘स्टार ऑफिसर’ बने रविन्द्र सिंह:मालवीय नगर में सड़क निर्माण से टूटी पाइप लाइन, सांगानेर में कचरा नहीं उठने से लोग परेशान 4.भास्कर समाधान का असर, खुले चैंबर बंद:स्ट्रीट लाइट दुरुस्त, कार्रवाई करने वाले हिमांशु शर्मा बने स्टार ऑफिसर 5.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का लगातार हो रहा असर:हरमाड़ा में 3 महीने बाद जली स्ट्रीट लाइट, सड़कों के गड्ढे व पाइप लाइन लीकेज सुधर रहे 6.जयपुर में भास्कर समाधान सेगमेंट का असर:PHC में सीवर लीकेज ठीक, चांदपोल में अतिक्रमण हटा; शहरवासियों का बढ़ा भरोसा 7.भास्कर समाधान सेगमेंट में लगातार सामने आ रही समस्याएं:गौरव टावर पर सीवर लीकेज से परेशानी, दयानंद नगर में बंदरों का आतंक 8.एक महीने से बंद रोडलाइट 24 घंटे में ठीक:’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग जनसमस्याएं कर रहे हैं पोस्ट, अधिकारी भी तुरंत ले रहे एक्शन 9.जनसमस्याओं के बीच सफाई कार्रवाई तेज:कहीं कचरे के ढेर, कहीं जाम नाले, तो कहीं क्षतिग्रस्त पुलिया; समाधान में उठी आवाज पर दो जगह मिली राहत 10.’भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर लोग लिख रहे हैं जनसमस्याएं:10 साल पुरानी स्ट्रीटलाइट की समस्या 24 घंटे में हल, एक्सईएन रूपाराम बने स्टार ऑफिसर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *